करगहर: कुम्हिला गांव के बधार में कुत्तों के हमले में हिरण घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
कुम्हिला गांव के बधार में एक हिरण कुत्तों के हमले में घायल हो गया। बताया जाता है कि खेतों की ओर भटककर पहुंचे हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हिरण को घायल अवस्था में देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाकर हिरण को सुरक्षित किया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।