नवाबगंज: डुबकी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के डुबकी गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।मो. अनवर का आरोप है कि उसके भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की और उसे सड़क तक घसीटा, जिससे उसके शरीर और सिर में चोटें आईं।