चौरीचौरा: वंदे मातरम् का अपमान निंदनीय, राहुल से मांगी जाए माफी: करुणेश
कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के नेतृत्व में गुरुवार को भोपा बाजार चौराहे से शहीद स्मारक तक विशाल आक्रोश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राष्ट्रगीत के सम्मान की मांग की।संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने बताया है।