शादी का झांसा देकर ममेरे-फुफेरे भाइयों के द्वारा दो सहेलियों से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। शादी के लिए दबाव बनाने पर दहेज की भारी भरकम डिमांड की गयी। नहीं देने पर शादी से इनकार कर दिया गया। शहर थाना में अलग-अलग एफआइआर के बाद शनिवार को एक आरोपी सतबरवा झाबर के मिनहाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।