धनौरा: गजरौला चौपला चौकी के सामने भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा ने हरियाणा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया धरना प्रदर्शन
गुरुवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-09 गजरौला चौपले पर मांगों को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान केंद्र सरकार से नई कृषि व्यापार नीति रद्द करने,गेहूं पर बोनस, ,एमएसपी फसल ख़रीद गारंटी कानून बनाने, बिजली विभाग का निजीकरण व स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, किसान मजदूरों को कर्ज़ मुक्त करो, भ्रष्टाचार और अपराध का गठजोड़ कब खत्म करने की मांग की है।