धनौरा: गजरौला हाईवे पर उमंग होटल के सामने युवक को कैंटर के नीचे फेंका, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी कुलदीप सिंह के पुत्र अक्षत की रविवार रात लगभग 10:30 बजे कैंटर के नीचे फेंक कर हत्या कर दी थी। यह घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पीड़ित पिता कुलदीप सिंह की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने बुधवार व गुरुवार के मध्य रात्रि लगभग 1:41 पर हत्या करने वाले आरोपियों पर किया मुकदमा दर्ज।