धनौरा: गजरौला के गांव सिहाली मेव में दुकानदार को पीटा गया, घटना का वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के गांव सिहाली मेव में मामूली कहासुनी को लेकर दुकानदार को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने घटना का वीडियो किया वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी, गजरौला के गांव सिहाली मेव में इकरार अहमद का परिवार रहता है। इकरार अहमद गांव में ही चाऊमीन, डोसा, बर्गर की दुकान लगाता है। मंगलवार को लगभग 2:30 पर गांव के ही दबंग लोगों ने उसकी दुकान का सारा सामान फेंक दिया।