गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत स्थित मौरा निजुआरा बालू घाट पर मानक के विपरीत हो रहे बालू खनन के विरोध में दर्जनों किसानों ने मजदूर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बेतरतीब खनन से सिंचाई पैन ध्वस्त हो रहे हैं और उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है। उक्त जानकारी मंगलवार को 9 बजे दी।