बागपत: SP ने राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस लाइन बागपत में महात्मा गांधी और पूर्व PM को माल्यार्पण कर जवानों को स्वच्छता की दिलाई शपथ
मीडिया सैल बागपत द्वारा साढे दस बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस लाइन बागपत में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री को माल्यार्पण कर जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर एएसपी, सीओ बागपत, सीओ यातायात आदि मौजूद रहे।