बागपत: कस्बा टटीरी में एक महिला पर अचानक जर्जर मकान का छज्जा टूटकर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई
बुधवार को करीब एक बजे ग्राम मीतली निवासी महिला उपासना अपने परिवार के साथ कस्बा टटीरी में एक मकान में किराए पर रहती है। घर जाने के दौरान अचानक जर्जर मकान का छज्जा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा हैं।