बागपत: रोशनगढ़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत
बालेनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बुधवार को करीब शाम 8:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के शेरघड़ी निवासी 25 वर्षीय विनीत की शादी दो वर्ष पूर्व रोशनगढ़ निवासी अनिल की पुत्री सुभारती से हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक