#highlight #post चुराह के राजेंद्र भारद्वाज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने, क्षेत्र में खुशी की लहर*
*चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हिमगिरी के गांव प्रिंगड़ निवासी राजेंद्र भारद्वाज, ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।* उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी से कड़ा प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया।
__लेफ्टिनेंट बनने के बाद देश सेवा की शपथ लेते ही उनके पैतृक गांव प्रिंगड़ सहित समूचे हिमगिरी व चुराह क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
__स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेंद्र बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल और अनुशासित रहे हैं। सेना में अधिकारी बनना उनका बचपन का सपना था, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया। उनके परिवार ने भी इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका हर कदम पर साथ दिया।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने राजेंद्र
लेफ्टिनेंट राजेंद्र भारद्वाज की इस उपलब्धि से चुराह के युवाओं में खासा उत्साह है। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर सेना में अफसर बनना आसान नहीं है, लेकिन राजेंद्र ने यह कर दिखाया है। उनकी सफलता निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी को सेना व अन्य सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी।
समस्त क्षेत्रवासियों ने लेफ्टिनेंट राजेंद्र भारद्वाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चुराह के लिए गर्व का विषय है।
Chamba, Chamba | Jun 13, 2026