सिंगरौली: हर्रई पश्चिम गांव में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली का फायदा उठने में चोर कोई को कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला हर्रई पश्चिम गायत्री मंदिर के सामने का है। जहां चोर ने एक मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए।पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द चोर की तलाश करने की मांग की है।