सिंगरौली: आपका थाना आपके गांव विशेष अभियान के तहत जिले के कई गांवों में जमीन संबंधी समस्याओं का कराया गया समाधान
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा देखा गया है की वर्तमान समय में जिले में जमीन संबंधी शिकायते अत्यधिक प्राप्त हो रही है जिससे आपसी विवाद में लड़ाई एवं झगडे तथा कोई बड़ी जन- हानि न हो जाये जिनको ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर कई गांव में जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।