सिंगरौली: मजदूरी मांगने गई महिला के साथ मारपीट माडा थाना क्षेत्र के कोयलखुथ गांव की घटना, आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज
ग्राम कोयलखुथ निवासी दलित विधवा महिला मजदूरी मांगने गांव के ही कुल्हुई यादव के घर गई थी। जहां आरोपियों ने महिला के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।