सिंगरौली: 5 जुलाई 2009 में बलियरी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 22 श्रम वीरों को कलेक्टर एवं एसपी ने दी श्रद्धांजलि
5 जुलाई 2009 को बलियारी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 22 श्रमवीरों ने जान गवां दी थी। एक ट्रक में हुए विस्फोट के बाद विस्फोटक सामग्री बनाने वाले कारखाने भी चपेट में आ गये थे। जिनमें कार्य करने वाले 22 श्रमवीरों की जान चली गई थी । उन्हीं श्रम शहीदों की याद में आज जिला प्रशासन के द्वारा गनियारी प्लाजा में बनाए गये शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए किए गए।