बदायूं: मंशा नगला गांव के ईंट भट्टे के मजदूरों ने ₹6 लाख बकाया ना देने व मजदूरों की पिटाई करने के मामले में SSP से की शिकायत
Budaun, Budaun | Mar 16, 2024 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के मंशा नंगला गांव स्थित मां वैष्णो ईंट उद्योग पर मजदूरी करने वाले मजदूर शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर SSP कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि ईंट भट्टे के मलिक पर मजदूरों के ₹6 लाख मजदूरी बकाया है। मांगने पर भी ईंट भट्टे के मालिक व 15-20 लोगों ने मारपीट की है।