बदायूं: नेकपुर गली नंबर 10 में संदिग्ध हालातो में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ,हालत गंभीर होने पर इलाज को जिला अस्पताल में कराया
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नागपुर गली नंबर 10 में संदिग्ध हालातों में युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली परिजनों ने गंभीर युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दे गंभीर युवक चरण सिंह पुत्र धनपाल सिंह निवासी नेकपुर गली नंबर 10 का रहने वाला है।