बदायूं: चितरी गांव में पुरानी कहासुनी के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 16, 2024 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के चितरी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय आरपी शर्मा पुत्र सत्य राम का गांव के ही एक युवक से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गांव के ही लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। गांव का ही एक युवक आरपी शर्मा को घेर में चाय पिलाने के बहाने ले गया और फिर चारपाई पर तमंचे रख दिए और गोली मार दी।