बदायूं: जिला अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील दातागंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 16 मार्च को होगा।
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 शुक्रवार को पांच बजे के समय बदायूँ जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 16 मार्च 2024 को तहसील दातागंज में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे और आमजन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाएगा।