बदायूं: शहबाजपुर मोहल्ले के रहने वाले कोर्ट मैरिज करने वाले दंपत्ति ने जान को खतरा बताते हुए SSP से मांगी सुरक्षा
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर के रहने वाले संजीव कुमार ने अपने पड़ोस की रहने वाली निशा से प्रेम संबंध के चलते 9 माह पहले कोर्ट मैरिज शादी की थी। शादी के बाद से संजीव कुमार और निशा परिवार के डर से काफी महीनों तक बाहर रहे लेकिन अब वह अपने घर पर परिवार के साथ रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक निशा के परिजन संजीव कुमार और निशा को जान से मारने की धमकी देते हैं, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा की माँग की है।