☀️⚡ सौर ऊर्जा अपनाएँ, बिजली बिल घटाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा बचाएँ! 🌱
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार विद्युत कार्यपालक अभियंता, जहानाबाद द्वारा विशेष जागरूकता वीडियो के माध्यम से आमजनों को सौर ऊर्जा के लाभ, बिजली बिल में बचत तथा सोलर रूफटॉप लगाने के महत्व की जानकारी देते हुए सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रेरित किया गया है।
🌞 सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान (सब्सिडी) भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
📢 विशेष आमंत्रण – सोलर मेला 2026
📍 स्थान: टाउन हॉल, जहानाबाद
📅 तिथि: 28 अक्टूबर, 2026
जिला प्रशासन, जहानाबाद सभी जिलावासियों से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में सोलर मेले में पहुँचकर सौर ऊर्जा, सरकारी अनुदान, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन एवं योजना से संबंधित अपनी सभी शंकाओं का समाधान प्राप्त करें।
🌍 आइए, आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लें और इसकी शुरुआत अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर करें!
आज की सौर ऊर्जा, कल का सुरक्षित भविष्य! ☀️💚
#सौरऊर्जा #सोलरमेला2026 #प्रधानमंत्रीसूर्यघरयोजना #ऊर्जासंरक्षण #जिलाप्रशासनजहानाबाद
2 views | Jehanabad, Bihar | Oct 19, 2026