डुमरी कटसरी: मानपुर गांव में 511 कुंवारी कन्याओं के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
डुमरी कटसरी प्रखंड के मक़सुदपुर कररिया पंचायत के मानपुर गांव में श्री राम नाम जप महायज्ञ का आयोजन हो रही है. महायज्ञ को लेकर आज भव्य 511 कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई है. महायज्ञ के दौरान विश्व कल्याण हेतु श्री राम नाम जाप महायज्ञ नवाह व 01 से 10 फरवरी तक श्री राम नाम जप महायज्ञ नवाह होगा. महायज्ञ में लाखों श्रद्धालुओं आने की उम्मीद है।