डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना में भूमि संबंधित तीन मामलों का किया गया निपटारा, थाना अध्यक्ष रोहित कुमार
श्यामपुर भटहां थाना परिसर में भूमि संबंधित आज तीन मामलों का निपटारा कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया है की शिवहर जिलाधिकारी पंकज कुमार के निर्देश पर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रोहित कुमार और सीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में भूमि संबंधित मामलों का निपटारा किया गया है. जिसमें आज तीन मामला का पूरी तरह से निपटारा कर दिया गया है.