डुमरी कटसरी: बेहतर कार्य करने को लेकर समाहरणालय मैदान में डुमरी कटसरी सीओ को डीएम एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शिवहर समाहरणालय मैदान में डीएम पंकज कुमार, एसपी अनंत कुमार राय, स्थानीय विधायक चेतन आनंद ने डुमरी कटसरी प्रखंड के सीओ गौतम कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है इनके द्वारा भूमि संबंधित मामलों पर बेहतर से कार्य किया है. लगातार भूमि संबंधित मामलों का निपटारा कर रहे हैं. बेहतर कार्य करने को लेकर इन्हें सम्मानित किया गया है।