डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना परिसर में 51 लाइसेंसी शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन, थाना अध्यक्ष रोहित कुमार
श्यामपुर भटहां थाना परिसर में आज 51 लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है. श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया है की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. कल 31 जनवरी को अंतिम दिन है छुटे हुए लोग कल अपना लाइसेंस शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अवश्य करा लें.