टीकमगढ़: 7 साल से ज़मीन रिकॉर्ड अटका, किसान दफ्तरों के चक्कर काट रहे, कलेक्ट्रेट में की शिकायत
7 साल से जमीन रिकॉर्ड अटका, किसान दफ्तरों के चक्कर में परेशान कलेक्ट्रेट में की शिकायत टीकमगढ़ के कारी खास निवासी प्रमोद विश्वकर्मा अपनी गोपालपुर भाटा स्थित जमीन के परिवर्तन के लिए 2017 से भटक रहे हैं। आरोप है कि जमीन कंप्यूटर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो रही, जिससे काम अटका हुआ है। परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है।