मधेपुरा में मुखिया के देवर विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग; 15 से ज्यादा केस दर्ज थे
मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। नरदह पंचायत की मुखिया रीता कुमारी के देवर और योगीराज निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने विक्की को निशाना बनाकर करीब 20 राउंड फायरिंग की।
घटना नरदह पंचायत के नया टोला चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि विक्की मेहता नया टोला मध्य विद्यालय में चल रहे निर्माण और रेनोवेशन का काम देखने गए थे। काम देखने के बाद वह अपनी बुलेट बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 15, 2026