अशोक नगर: अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 350 बिस्तर वाले निर्माणाधीन ज़िला अस्पताल का निरीक्षण किया
अशोकनगर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शनिवार को शाम 5 बजे ग्राम बरखेडी स्थित बनने वाले नवीन जिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के किये जा रहे कार्यो एवं नक्शा का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।