सहजनवा: आईटीएम गीडा के 5 विद्यार्थियों ने बनाया हाईटेक श्रीराम मिनी रोबो मंकी, करेगा अयोध्या में रामलला की हिफाज़त
सहजनवा के गीडा स्थित आईटीएम के 5 विद्यार्थियों ने हाईटेक श्रीराम मिनी रोबो मंकी बनाया है, जो अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के मंदिर की हिफाज़त करेगा। इसके साथ ही बॉर्डर पर जवानों के साथ सीमा की भी सुरक्षा के लिए काम कर सकेगा। विद्यार्थियों के द्वारा कम लागत से सेंसर युक्त हाईटेक श्रीराम मिनी रोबो मंकी तैयार किया गया है।