सहजनवा: हरपुर बुदहट के मदरिया जंगल से भटककर गंगटही गांव में पहुंचे हिरण को कुत्तों ने दौडाया लोगों ने बचाया वन को दी सूचना ।
सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरिया जंगल से भटककर एक हिरण गंगटही गांव में पहुंच गया, जहां कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया और उसे काटने लगे, आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्तों को भगाया और हिरण को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी, साथ ही पशु चिकित्सक को भी बुला लिया, जिससे उसका उपचार हुआ, फिर वन विभाग उसे अपने साथ ले गई।