सहजनवा: सहजनवा, गीडा व हरपुट बुदहट थाना सहित कई थाना प्रभारियों के साथ SSP ने की बैठक, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का दिया निर्देश
सहजनवा, गीडा व हरपुर बुदहट थाना सहित तमाम थाना प्रभारियों के साथ एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया। SSP ने कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई में तेज़ी लाए और रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करें।