मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में प्रसाद बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते, युवक बुरी तरह झुलस गया, इलाज के लिए भर्ती
कटघर थाना क्षेत्र हनुमान मूर्ति देहरी गांव में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक घर में छठी के कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई, आग को बुझाने और बच्चों को बचाने के चक्कर मे एक युवक आग से बुरी तरह झुलस गया, परिवार के और आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को आग से बचाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।