मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में संभल के हरिहर मंदिर में गंगा जल चढ़ाने को लेकर, करणी सेना ने किया प्रदर्शन
थाना कटघर इलाके के हनुमान मूर्ति पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ो करणी सैनिकों की टीम संभल के हरिहर मंदिर पर जलाअभिषेक के लिए इकठ्ठा हुई , इस अवसर पर करणी सेना जिंदाबाद, हरिहर मंदिर जाना है, जल वहीं चढ़ाना है, हरिहर मन्दिर जाने दो, आदि नारे लगाए गए हैं। इस मौके पर भारी बल को तैनात किया गया था।