मुरादाबाद: कुंदरकी के भाजपा कार्यकर्ता अलीदाद खान की जनाजे की नमाज न पढ़ाने के चर्चित मामले में, सपा के पूर्व सांसद ने दिया बयान
सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि, जिन साहब का इंतकाल हुआ था ,वो हमारे प्रॉफिट साहब की शान में गुस्ताखी करते थे, उल्टा सीधा बोलते थे,तो मौलवी साहब ने इस वजह से उनकी नवाज नही पढ़ाई, इसलिए उनके जनाजे में शरीक नही हुए और मेरे हिसाब से भी ,में समझता हूँ, ऐसे इंसान के जनाजे न तो शरीक होना चाहिए, और न ही उसके जनाजे की नमाज पढ़नी चाहिए।