मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में दस लाख लोन दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी, शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
मुरादाबाद में दस लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक मोबाइल एंप कंपनी ने मझोला क्षेत्र निवासी युवक से 1.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में उसे धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर मझोला पुलिस ने धानी एप कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।