भीलवाड़ा: स्वच्छता के दावों पर सवाल: जिला कलेक्ट्रेट परिसर के शौचालय के पास कचरे का ढेर, कचरे में मिली भारत माता की तस्वीर
भीलवाड़ा। स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दीवारों पर संदेश और आकर्षक पेंटिंग बनाई जाती हैं, लेकिन भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सामने आया एक दृश्य इन दावों की पोल खोलता नजर आया। नगर निगम द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय के पास ही कचरे का ढेर लगा हुआ मिला। खास बात यह रही कि जिस दीवार पर स्वच्छता का संदेश अंकित किया गया है।