हज़ारीबाग: बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में जनजातीय गौरव उत्सव की धूम, 80 स्टॉलों में दिखा महिलाओं का हुनर
हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में चल रहे जनजातीय गौरव उत्सव-2026 में जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता की झलक देखने को मिल रही है। विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों ने करीब 80 स्टॉल लगाए हैं, जहां हस्तशिल्प, कपड़े, अचार, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और सचिव दीपक सिंह ने स्ट