बड़गांव: भाजपा ने बड़गांव पंचायत समिति कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह व NGO के प्रतिनिधी हेतु सम्मान कार्यक्रम का किया आयोजन
गुरुवार को बड़गांव पंचायत समिति परिसर में भाजपा द्वारा स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के प्रतिनिधियों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि बजट में स्वयं सहायता समूह की 15 हजार महिलाओं को उत्तम कृषि करने के लिए ड्रोन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इसी के तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।