पटना ग्रामीण: कैबिनेट बैठक में 69 एजेंडों पर मुहर, गया का नाम बदलकर किया गया जी, पटना में अपर मुख्य सचिव ने दी जानकारी
कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को 69 एजेंडों पर मुहर लगी है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। गया का नाम बदलकर गया जी कर दिया गया है। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बिहार के जवानों के निकटम परिजन को भी 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।