पटना ग्रामीण: ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने यातायात कर्मियों को वितरित की शोल्डर लाइट
पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान के द्वारा बुधवार को यातायात संचालन में प्रतिप्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को दुर्घटना से बचने के लिए शोल्डर लाइट का वितरण किया गया। इसके अलावा आम जनों से इस लाइट के जलने पर इसे वार्निंग लाइट के रूप में लेने का अनुरोध किया गया। बुधवार शाम 5:15 बजे मामले की जानकारी पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने दी है।