पटना ग्रामीण: लालू का चारा घोटाला, तेजस्वी का जमीन घोटाला: BJP बिहार ने सोशल मीडिया पर 'गैंग्स ऑफ घोटालेबाज' गाना शेयर किया
बुधवार की सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर BJP बिहार ने सोशल मीडिया X पर लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए एक गाना पोस्ट किया है। इसका टाइटल "गैंग्स ऑफ घोटालेबाज" रखा गया है, जिसमें लालू परिवार पर चारा घोटाला और जमीन घोटाले जैसे मामलों को लेकर निशाना साधा गया है। भाजपा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि "घोटाले के लिए होड़, परिवार है बेजोड़।