पटना ग्रामीण: 15 मई को पटना आएंगे राहुल गांधी, देखेंगे 'ज्योतिबाई फूले' फिल्म: कृष्णा अल्लावरु
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर जानकारी दी है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि पहले राहुल गांधी दरभंगा में छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उसके बाद पटना में ज्योतिबाई फूले की फिल्म देखेंगे और उसके बाद वह दिल्ली लौटेंगे।