पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र में बुलेट सवार युवक को अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
बुधवार की देर शाम 7:00 बजे बाईपास थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक विपुल मेहता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विपुल मेहता, स्वर्गीय सिकंदर महतो का बेटा है और नखास पिंड का निवासी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।