पटना ग्रामीण: कमला नेहरू नगर में बंद घर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर स्थित एक बंद घर में 14 मई को चोरी होने की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार रात 8:58 बजे कोतवाली थाना अध्यक्ष ने मामले की जानकारी दी है।