प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 20.06.2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन झल्लू बाबु सभागार, मधेपुरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, मधेपुरा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, मधेपुरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, मधेपुरा, उप महाप्रबंधक, बियाडा, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, श्रम अधीक्षक, मधेपुरा, राज्य कर उपायुक्त, मधेपुरा, विद्युत कार्यपालक अभियंता, मधेपुरा, वरीय कोषागार पदाधिकारी, मधेपुरा, प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन, मधेपुरा, प्रभारी पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मधेपुरा, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, मधेपुरा, वन क्षेत्र पदाधिकारी, मधेपुरा तथा जिले के सम्मानित उद्यमी श्री मनीष सर्राफ, श्रीमती प्रीति गोपाल, श्री चंद्रशेखर कुमार, श्री राणा राम कृष्ण, श्रीमती रुनम कुमारी, श्री वैभव गुम्बर, श्री गणेश मिश्रा, श्री सुनील कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे। बियाडा (मुरलीगंज एवं उदाकिशुनगंज), जिले के राईस मिलर, स्टार्टअप, डीआरपी एवं अन्य उद्यमी भागीदार बने। कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित उद्योगो से संबंधित विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापना, वित्तीय सहायता, विद्युत आपूर्ति, Taxation श्रम, प्रदूषण नियंत्रण, अग्निशमन अनापत्ति, बैंकिंग सहायता सहित अन्य व्यावहारिक समस्याओं पर अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्योगों के विकास एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समन्वित एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में औद्योगिक विकास को गति मिल सके तथा अधिकाधिक लोगों को निवेश एवं निर्यात के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
25 views | Madhepura, Bihar | Jun 20, 2026