पानीपत: चंडीगढ़ स्टेशन पर हरियाणा CM सैनी ने यात्रियों से की बातचीत, स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करने का किया आग्रह
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने को लेकर कहा, हमारी पार्टी विकसित भारत के लिए अभियान चला रही है। इसको बढ़ावा देने के लिए तमाम मंत्री, विधायक संदेश को पहुंचा रहे हैं। स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। यह अभियान पूरे देश का मूल मंत्र है। यात्रियों से संवाद कर आत्मनिर्भर भारत का पत्र सीएम ने दिया है।