मुगलसराय: भिसौड़ी गांव में मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट मामले में घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। भिसौड़ी निवासी उदय पटेल की इलाज के दौरान बीते रात गुरुवार को मौत हुई है। इस बाबत सीओ आशुतोष ने बताया कि मारपीट मामले में पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। धाराएं बढ़ाने सहित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।