मुगलसराय: सिकंदरपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर, आई गंभीर चोटें
जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर को गंभीर चोट आई है। सिकंदरपुर निवासी मुन्ना का 17 वर्षीय पुत्र शरद बाइक से बाजार की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ संजय कुमार ने गुरुवार शाम को बताया कि घायल किशोर खतरे से बाहर है।