मुगलसराय: दीपावली के पर्व पर एसपी ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ पुलिस लाइन में बांटी खुशियां, दिए उपहार और मनाई दिवाली
दीपावली के शुभ अवसर पर एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा बच्चों के साथ कुछ अनमोल पल बिताकर त्यौहार की खुशियों को और बढ़ाया। पुलिस लाइन पहुंचकर उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों को मिठाई, फल और अन्य उपहार भेंट किए। साथ ही हैप्पी दिवाली बच्चों कहते हुए उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया। एसपी ने कहा कि आप हमारे परिवार का हिस्सा है, आपके हर सुख-दुख में हम आपके साथ हैं।